Sunday, August 3, 2014

गब्बर: मैं बड़ा डाकू हूँ या वह है

कितने  आदमी थे?

कितने  आदमी थे? 

कितने  आदमी थे, पर कोई न आया 

इंसानियत तो किसी में ना समाया 

रोती रही वह, पिलाघति रही वह 

कुछ शैतानों ने  उसको जलाया

दहेज़ के खातिर जल गयी वह 

जाने कब से है जल रही वह

तीर हमारे जो दिल में लगी है

सदियों से हमको है खल रही वह

सदियों से इसको जो रोक न पाया

कहता है पर "भागो गब्बर आया"

अरे, मैं बड़ा डाकू हूँ या वह है

जिसने ज़मीर अपनी बेचकर खाया

Wednesday, July 16, 2014

चलो, देश नये से बनाते हैं

एक बीज बोया थाखाद पानी मुहया थाकुछ कमी पर रह गयीबीज वृक्ष नहीं बन पाया थापुरानी भूल सुधारते हैंनया एक पौधा उगाते है              चलो, देश नये से बनाते हैंईंट से ईंट जोड़ा थाजर्जर दीवार तोड़ा थाबुनियाद कमज़ोर रह गयीमकान अधूरा पड़ा थाकुछ गज ज़मीन और खोदते हैंबुनियाद पक्की बनाते हैं           चलो, देश नये से बनाते हैंलफ्ज़ से लफ्ज़ जोड़ा थापर शेर अधूरा पड़ा थाकाफिया मिलने की देरी थीअधूरी वह शायरी थीचंद लफ्ज़ और जोड़ते हैंयह नज़्म गुनगुनाते है           चलो, देश नये से बनाते हैंयह देश अभी तो युवा हैआगे बढ़ने की क्षुधा हैकुछ करने की जो ठानेंगेपूरा कर के ही मानेंगेबढ़ना आगे, नहीं रुकना हैछोटा ना कोई भी सपना हैहर सपने को सजाते हैं           चलो, देश नये से बनाते हैंनया एक पौधा उगते हैंबुनियाद पक्की बनाते हैंयह नज़्म गुनगुनाते हैंहर सपने को सजाते हैं           चलो, देश नये से बनाते हैं

Friday, July 4, 2014

रखना यह बरकरार



झर झर जो बरसी बरखा 
कल कल जो करके नाद 
धरणी है हर्षमय 
हर्षित हर मन है आज 

तेरी कृपा के बल पे 
खुश है, बरखा, संसार 
बिनती बस इतनी है कि 
            रखना यह बरकरार  
            रखना यह बरकरार 
-----------------------------------------


JHAR JHAR JO BARSI BARKHA

            KAL KAL JO KARKE NAAD
DHARNI HAI HARSHMAY
HARSHIT HAR MAN HAI AAJ

TERI KRUPA KE BAL PE
            KHUSH HAI, BARKHA, SANSAAR
BINTI BAS ITNI HAI KI
            RAKHNA YEH BARKARAR
RAKHNA YEH BARKARAR
 

  

Sunday, June 1, 2014

रास्तों पर खड़े ये पेड़ क्या सोचते होंगे?

अपनी किस्मत को शायद कोसते होंगे
रास्तों पर खड़े ये पेड़ क्या सोचते होंगे?

कभी यहाँ उनके कुछ दोस्त रहे होंगे
एक दूसरे से वे ढेर बातें किए होंगे

मुद्दत हो गयी जब से वे बिछड़े होंगे
याद होगी कैसे उनके हुए चिथ्डे होंगे

एक रास्ता गुज़रता है उस जगह से अब
गाड़ियाँ गुज़रती  है उस सतह से अब

गुज़रती गाड़ियों से क्या बोलते होंगे?
रास्तों पर खड़े ये पेड़ क्या सोचते होंगे?

गाड़ियों से अक्सर धुआँ भी निकलता है
धूल उड़कर इन पेड़ों पर चिपकता है

हरे हरे पेड़ काला रंग ओढ़ते हैं
गाड़ियों के शॉरों से माहौल बनते हैं

शॉरों के बीच में चंद ही पेड़ हैं
गिनती में दो तीन या फिर डेढ़ हैं

अकेले अपनी शाखाओं से ही बातें करते होंगे
रास्तों पर खड़े ये पेड़ क्या सोचते होंगे?

अपनी किस्मत को शायद कोसते होंगे
रास्तों पर खड़े ये पेड़ क्या सोचते होंगे?

Friday, April 4, 2014

मैं कौन हूँ?

मैं एक हाड़ मास का पुतला
पुतले में इक जान भरा है
और जिसको मैं मैं कहूँ
वह तो एक विचार भरा है


जो तय है ऐसा मंज़िल नहीं
जो तय है ऐसा रास्ता नहीं
खुद से लढ के जहाँ भी जाऊँ
मंज़िल वही है रास्ता वही


ज़माने की परवाह बहुत है मगर
ज़माने की आदतों से बग़ावत ना होती
अपने विचार अगर मुझपे ना थोपे
तो ज़माने से कोई शिकायत ना होती


कई दिन बाद आईने को गौर से देखा
उसमे मैं था भी और मैं था भी नहीं
मुझे खुद को बचाके रखना होगा
खुद को रोटी से ना हार जाऊँ कहीं


यही तीन शेरों में मैं हूँ
मेरी ज़िंदगी भी एक नज़्म भरा है
और जिसको मैं मैं कहूँ
वह तो एक विचार भरा है


मैं एक हाड़ मास का पुतला
पुतले में इक जान भरा है
और जिसको मैं मैं कहूँ
वह तो एक विचार भरा है

YouTube Channel

पड़ोसी

आग लगी थी, चारों और धुआँ धुआँ था कहाँ जाता, इधर खाई तो उधर कुआँ था लूटाके सब हसा मैं बैठ अंगारों पर राख पर बैठ पड़ोसी जो रो रहा था