मैं अच्छा नहीं मैं बुरा नहीं
मेरे जाने से पहले मुझे तुम सही से समझ लो
बस यह चाहता हूँ मैं
मेरे अच्छाइयों को न तुम बुरा कहना
मेरे बुराइयों को न तुम अच्छा कहना
इन्ही सब से मेरी यह पहचान है
इन सब पे मुझे बड़ा मान है
मुझे थोडा सा ज्यादा इज्ज़त दो तुम
मेरी थोडा और तारीफ करो तुम
कब यह चाहता हूँ मैं
मैं अच्छा नहीं मैं बुरा नहीं
मेरे जाने से पहले मुझे तुम सही से समझ लो